मछलीशहर गौरव सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथिगण। संवाद
- फोटो : कारीकोट के जमुनिहा गांव हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल।
बरईपार। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के एक पैलेस में आयोजित चतुर्थ मछलीशहर गौरव सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 32 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जौनपुर पत्रकार संघ मछली शहर इकाई ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने सभी प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया जाना आवश्यक है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की नब्ज को करीब से समझते हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना सराहनीय पहल है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि मछलीशहर गौरव सम्मान समारोह पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है, जो क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इसके लिए उन्होंने जौनपुर पत्रकार संघ को को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। समारोह में तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य समर बहादुर सिंह सहित कुल 32 लोगों को मछलीशहर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुषमा पटेल, अर्चना शुक्ला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, पत्रकार शशि मोहन सिंह छेम, अनिल पांडेय समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी पत्रकार मौजूद रहे।