फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 नए कंटेनमेंट जोन बने, गांव कराए सील, नए मरीज मिलने के बाद पहुंची टीम

विज्ञापन
मीरगंज क्षेत्र के चौकि खुर्द गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव की सीमा को सील करवाते स्व - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर में कोरोना के नए मरीज मिलने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। शनिवार को 36 नए मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने 32 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। सभी इलाकों में रविवार को पहुंची पुलिस, ब्लाक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे सील करा दिया गया। सैनिटाइजेशन व स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पहले छह हॉट स्पॉट समेत 51 कंटेनमेंट जोन थे। अब इसकी संख्या बढ़कर 83 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। इनकी संख्या अब 283 तक पहुंच गई है। जिस इलाके से मरीज मिल रहे हैं, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जा रहा है। रविवार को 32 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए। इसमें सर्वाधिक इलाके मछलीशहर तहसील क्षेत्र के हैं। मीरगंज के चौरी खुर्द गांव में पिता-पुत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई से दोनों के साथ 12 अन्य लोग भी आए थे, जिसमें से चार की सैंपलिग हुई।
दो पॉजीटिव आए। पिता-पुत्री में संक्रमण की पुष्टि के बाद गांव में खलबली मची हुई है। कोरोना निगरानी टीम के चिकित्सक डॉ. बीएल यादव ने अपनी निगरानी में गांव को सील करा दिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बे से सटे सरायरुस्तम गांव में मुंबई से लौटे युवक के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद रविवार को गांव को सील किया गया। मछलीशहर के बाकराबाद, देवरिया और ताजुद्दीनपुर भी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन तीनों गांवों में जाने वाले रास्ते को बांस-बल्ली लगाकर सील करते हुए कोरोना पॉजीटिव का गांव होने की तख्ती लगा दी गई है, ताकि भूल से भी कोई उस ओर न जा सके। गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सुजानगंज क्षेत्र में मिले कोरोना मरीज को स्वास्थ्य टीम अस्पताल ले गई। रविवार को गांव को सील करते हुए सभी लोगों को दूरी बनाकर रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें