फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने पर तीन प्रत्याशियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जांच सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में व्यय प्रेक्षकों द्वारा किया गया। इस दौरान जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी अशोक सिंह के व्यव रजिस्टर पर कुछ भी अंकन नहीं पाया गया। जिस पर नाराजगी जताते हुए व्यय प्रेक्षक ने उक्त रजिस्टर पूर्ण कर नौ मई को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। वहीं मछलीशहर लोकसभा सीट के तीन प्रत्याशियों के अनुपस्थित रहने पर रिटर्निंग आफिसर उनको नोटिस भेजा है।प्रभारी व्यय अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जौनपुर व मछलीशहर के व्यय प्रेक्षकों द्वारा अपने -अपने संबंधित लोकसभा के प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जांच सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में किया। इस दौरान जौनपुर लोकसभा के व्यय प्रेक्षक प्रकाश एस बी ने जौनपुर लोकसभा सीट के सभी 20 प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर का बारी से बारी से जांच किया। इस दौरान निर्दल प्रत्याशी अशोक सिंह के व्यय रजिस्टर पर कुछ भी अंकन नहीं पाया गया। जिस पर प्रेक्षक ने नाराजगी जताते हुए व्यय रजिस्टर को पूर्ण कर नौ मई तक पूरा करने का निर्देश दिया। उधर मछलीशहर लोकसभा के प्रेक्षक टी दीपिका कार्तिक ने मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 15 प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जांच की। इस दौरान तीन प्रत्याशी अनुपस्थित पाए गए। जिसमें रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के प्रत्याशी बृजेश कुमार, निर्दल प्रत्याशी गंगा राम और राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के प्रत्याशी कंचन कुमार हैं। इन तीनों प्रत्याशियों को रिटर्निंग आफिसर मछलीशहर आरपी मिश्र द्वारा नोटिस भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें