फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में किशोर का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास शनिवार को सुबह गोमती नदी में डूबे किशोर का शव रविवार को सुबह बशीरपुर के पास बरामद हुआ। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शेखपुर निवासी मनोज निषाद का बेटा जीत निषाद (14) अपने पिता के साथ मुंबई में रहता था। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले घर आया था। शनिवार को सुबह करीब दस बजे जीत पास पड़ोस के तीन बच्चों को साथ शास्त्री पुल के समीप शेखपुर घाट पर गोमती नदी में नहा रहा था। थर्माकोल के सहारे बच्चे तैरते हुए बीच नदी में पहुंच गए, जहां थर्माकोल टूटने से जीत नदी में डूब गया जबकि अन्य बच्चे तैर कर बाहर आ गए। बच्चों ने शोर मचाया तो आस पास के लोग पहुंच गए। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से तलाश की गई लेकिन देर शाम तक नदी में डूबे किशोर का पता नहीं चल सका। अगले दिन रविवार को बशीरपुर के पास किशोर का शव नदी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें