फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता करने के लिए गोष्ठी में दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। फरीदुहलहक मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद में बुधवार को मतदाता जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों को मतदान करने और लोगों को इसके लिए जागरूक करने का फैसला लिया गया। उनको लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गयी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने कहा कि भारत के सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त है। अधिक से अधिक मतदान करके हम देश की तरक्की के लिए एक अच्छे जनप्रतिनिधि व अच्छी सरकार का चुनाव करते हैं। इसके लिए सभी को मतदान करने की जरुरत है। उन्होंने नारा दिया कि लोकतंत्र के महा पर्व में जाएंगे, अधिक से अधिक मतदान कराएंगे। गोष्ठी में सर सैयद अहमद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने कहा कि किसी के प्रलोभन में आए बिना अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करें। जो देश और समाज की दशा और दिशा बदलने में सक्षम हो। मतदान न करने पर देश के विकास की गति बाधित होती है। गोष्ठी के पश्चात मतदान करने व अपने आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रेयाज अहमद, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. अनामिका पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें