जौनपुर। जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अध्यक्ष जिला पंचायत व जिला बाल संरक्षण समिति राजबहादुर यादव और जिलाधिकारी व सह-अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण समिति अरबिंद मलप्पा बंगारी के सानिध्य में हुई।जिसमें निर्धारित एजेंडा के अनुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने पिछली बैठक की कार्यवृत्त पर अनुपालन आख्या प्रस्तुत किया। जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि जो भी कार्य छूटे हैं । उसे तत्काल पूर्ण करा लिया जाए। इसके बाद समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत गठित जिला बाल संरक्षण इकाई का प्रगति व विवरण प्रस्तुत किया गया। जिस पर सभी सदस्यों नें प्रसन्नता जताया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने कहा कि राजकीय संप्रेक्षण गृह खोले जाने हेतु चिंहित जमीन का प्रस्ताव जिलाधिकारी की तरफ से प्रेषित किये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ। जनपद में चाइल्ड लाइन संचालन प्रक्रिया में है। आशा है कि इसी महीने संचालित हो जाएगा। जिस पर अध्यक्ष ने जिला प्रोबेशन अधिकारी चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन से समंवय कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराने का निर्देश दिया। फिट पर्सन फिट फैकेलिटी योजना के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में संचालित वन स्टाप सेंटर के अल्पावास गृह को फिट फैकेलिटी घोषित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिले के सभी इंटर कालेजों में लिगल लिट्रेसी क्लब का संचालन किया जाना है। साथ ही क्लब के माध्यम से बच्चों से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराने जोर दिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति के कार्यो की समीक्षा हुई। जिसमें अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बाल कल्याण समिति के द्वारा किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया। जिस पर समिति ने संतोष व्यक्त किया। बाल सुरक्षा सलाहकार नीरज शर्मा ने वित्तीय वर्ष-2019-20 हेतु बाल संरक्षण योजना प्रस्तुत किया। बैठक में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी रामजी पांडेय, एलडीएम लीड बैंक उदय नारायण, ईओ कृष्ण चंद्र, सीओ सदर नृपेंद्र सिंह, एआरटीओ यूबी सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, जिला समंयवक रजनी सिंह, महिला समाख्या, सुग्रीव सिंह, उपनिरीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, सदस्य आनंद प्रेमघन, डा. सुभाष चंद्र मिश्रा, ममता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।