जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज के बीएड विभाग के रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम भारत स्काउट गाइड के झंडारोहण महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारत स्काउट गाइड हमें हर तरह के रास्ते में बाधा को लड़ने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर डा. शाहनवाज खान, डा. कमरूद्दीन शेख़, डा. सुनील दत्त मिश्रा ,डा. जीवन यादव, डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डा. प्रज्वलित यादव ,डा. संतोष सिंह, डा.गुलाब चन्द्र मौर्य, डा. शैलेश यादव, डा. रूही, डा. प्रीति सिंह ,डा अब्दुल हालिम हाशमी, प्रशिक्षक टीम अजय चौहान, अम्बुज सिंह, नितेश प्रजापति, अहमद अब्बास खान आदि मौजूद रहे।