जौनपुर। जिले में विधानसभा वार 20 जनवरी से लेकर 30 जनवरी शिविर लगाकर पेंशन के फार्म भरवाए जाएंगे। शिविर में विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन योजना से वंचित पात्र लोगों का आवेदन लिया जाएगा। शिविर की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि शिविरों में पात्र अभ्यर्थियों से आनलाइन फार्म भरवाया जाएगा। सदर विधान सभा में 21 जनवरी को नगर पालिका परिषद जौनपुर, करंजाकला ब्लाक परिसर, न्याय पंचायत रामपुर दवन सिंह, हरदीपुर, कलीचाबाद में शिविर लगेगा। इसके नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी होंगे। जफराबाद में 22 जनवरी को सिरकोनी ब्लाक परिसर, नगर पंचायत जफराबाद, न्याय पंचायत कुद्दुपूर, जलालपपुर ब्लाक परिसर, न्याय पंचायत महिमापुर में शिविर लगेंगे।नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण हैं। केराकत विधानसभा में 23 जनवरी को नगर पंचायत केराकत, न्याय पंचायत डेडूवाना, केराकत व डोभी ब्लाक परिसर, न्याय पंचायत बेहड़ा के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व, मल्हनी विधान सभा में 24 जनवरी को बक्शा व सिकरारा ब्लाक परिसर , ब्लाक परिसर सिकरारा, पंचायत भवन बघैला,दरियावगंज,बेल्छा में शिविर होंगे। डीडीओ को प्रभारी बनाया गया है। मछलीशहर में 25 जनवरी को नगर पंचायत मछलीशहर, बरसठी व मछलीशहर ब्लाक परिसर , ग्राम पंचायत अजोसी, जमालपुर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में 28 जनवरी को मुंगराबादशाहपुर व सुजानगंज , ब्लाक परिसर, ग्राम पंचायत सरायबीका, उचौरा, रामपुर हरीगीर में सीआरओ की देखरेख में शिविर लगाए जाएंगे। बदलापुर विधानसभा में 29 जनवरी को ब् बदलापुर व महराजगंज ब्लाक परिसर , तहसील बदलापुर, न्याय पंचायत सिंगरामऊ, मुंहकुचा में सीएमओ, शाहगंज में 30 जनवरी को न्याय पालिका परिषद शाहगंज, सोधी, खुटहन व सुइथाकला ब्लाक परिसर , न्याय पंचायत बडउर में उपायुक्त मनरेगा और मड़ियाहॅू में 31 जनवरी को नगर पंचायत, मड़ियाहॅू, रामनगर, व रामपुर ब्लाक परिसर, सुरेरी प्राथमिक पाठशाला हेतु नोडल अधिकारी उपनिदेशक कृषि की देखरेख में शिविर होंगे।