मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता संघ के मतदान में नोटा का प्रयोग करने की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। जूनियर अधिवक्ताओं की तरफ से चुनाव संचालन समिति को प्रार्थना पत्र दिया गया है। तहसील में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता और भारतीय अवाम पार्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा एवं उनके साथी अधिवक्ताओं ने चुनाव संचालन समिति को प्रार्थना पत्र लिखकर अवगत कराया है कि कुछ पदों के लिए ऐसे अधिवक्ता पर्चा दाखिल किए है जिन्हें उस पद के योग्य नहीं माना जा रहा है। ऐसी स्थिति में हम मतदाताओं को मतदान में नोटा का विकल्प मुहैया कराया जाए। उनका प्रार्थना पत्र प्राप्त कर इल्डर समिति के सदस्य जिनके देखरेख में चुनाव हो रहा है। उसपर विचार विमर्श कर निर्णय लेने की बात कह रहे हैं। प्रार्थना पत्र पर नागेंद्र पटेल, राहुल तिवारी, सुभाष, केसी शुक्ल, लालबहादुर पटेल, राजनाथ पाल ने भी हस्ताक्षर कर मांग उठाई है।