फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 36 परिवारों के 310 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। बरसठी क्षेत्र में रविवार को ग्राम देवी देवता पूजन समिति व संत रविदास धर्म रक्षा समिति सरसरा के तत्वावधान में बरसठी ब्लॉक रेलवे स्टेशन के पास रविवार को सनातन धर्म में घर वापसी का कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान ग्राम सरसरा के 36 परिवार जो बीते 10 वर्षों से प्रभाव में आकर ईसाई धर्म अपना लिए थे। उन्होंने वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू धर्म में पुन: आस्था एवं विश्वास प्रकट करते हुए आत्मसात कर घर वापसी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख मत्नेश जायसवाल एवं अमन गिरी प्रधान पुजारी(त्रिलोचन महादेव) दियावा महादेव के पुजारी पंकज दुबे एवं सूरज मिश्रा, करुणाकर आश्रम भानपुर के महंत करुणाकर के नेतृत्व में हवन कार्यक्रम दोपहर एक बजे शुरू हुआ जो तीन घंटे तक चला। इसमें 500 लोगों ने हवन-पूजन में भाग लिया। खंड संघ चालक बरसठी (पूर्व प्रांत संयोजक धर्म जागरण विभाग-काशी प्रांत) रमापति शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म ही विश्व में शांति स्थापित कर सकता है। आज अपने भूले बिछड़े भाइयों को पुनः सनातन धर्म में आते देख मन प्रसन्न हो रही है। वापसी करने वाले परिवारों ने क्षेत्र के जाति बिरादरी प्रमुख जगदीश के समक्ष बाइबिल क्रॉस सौंपकर पुनः सनातन धर्म स्वीकार किया। विश्व हिंदू परिषद मड़ियांहूं के अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने गंगाजल एवं हनुमान चालीसा देकर सनातन धर्म के महत्व को बताया। शुद्धिकरण कार्यक्रम महंत ओमप्रकाश ने किया। अंत में सभी को रक्षा सूत्र बांधकर प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन अभिषेक बिंद, शिवांश सिंह, संतोष सेठ, बबलू सिंह भानपुर ने किया। संचालन काशी के पुजारी सोमनाथ ने किया।
इस बाबत विहिप जिला उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने बताया कि हमारे धर्म के कुछ परिवार के लोग जो दूसरे के पूजा पंडालों में जाते थे। उनकी आज घर वापसी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें