फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 31 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
सतहरियां में आग जलकर राख हुई गेहूं की फसल का मुआयना करने पंहुची विधायक सुषमा पटेल। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/जलालपुर/राजाबाजार/ बरईपार। जिले के मुंगराबादशाहपुर, जलालपुर,राजाबाजार व बरईपार क्षेत्रों में रविवार को आग लगने से 31 बीघा 15 विस्वा गेहूं की फसल जल गई। इस दौरान कहीं स्पार्किंग से तो कहीं अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लगी थी। फसल जलने से किसान परेशान है। वे इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दिए हैं।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: क्षेत्र के सतहरिया गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान हृदय नारायण बिंद का 5 बीघा, रमाशंकर यादव का एक बीघा, अजय यादव का एक बीघा, भाईलाल बिंद का एक बीघा, सुशीला देवी का तीन बीघा, राम प्रताप यादव का 2 बीघा व ननकू यादव का 2 बीघा गेहूं सहित अन्य कई किसानों के खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे आग पर काबू पाया। जलालपुर: क्षेत्र के खरकपुर गांव में बिजली स्पार्किंग से डा. लक्ष्मण सिंह उर्फ जितेंद्र की पांच विस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाब हुए। राजाबाजार: महराजगंज क्षेत्र के नखतपुर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान किसान रमापति मिश्रा,रमेश चंद्र मिश्र व प्रमोद मिश्रा के गेहूं की फसल आग से जल कर राख हो गई। बरईपार: सिकरारा थाना क्षेत्र के लखेसर गांव में गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गयी, ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, तब तक लगभग एक एकड़ फसल जल गई। बलुआ निवासी हरिहर तिवारी का 15 बीघे गेहूं के फसल में आग लग गई, जब तक आग पर ग्रामीण काबू पाते तब तक फसल जल गई थी।
---
स्पार्किंग से दो छप्पर जले, हजारों का सामान जला
जफराबाद। क्षेत्र के नाहकपुर गांव निवासी पेशकार राम व सुशीला का रिहायशी मड़हे में स्पार्किंग से आग लग गई। जिसमें हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही एक बकरी भी जल कर मर गई।
विज्ञापन

---
- विधायक ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
मुंगराबादशाहपुर। सतहरिया गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से नुकसान हुए गेहूं के फसल के पीड़ितों से विधायक डॉ. सुषमा पटेल ने जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों को हर संभव मदद कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने एसडीएम अंजनी सिंह व लेखपाल को फोन कर इसकी जानकारी दी। लेखपाल को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें