फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विद्युत शिविर में आए 309 मामले, मीटर की खराबी की शिकायतें सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बृहस्पतिवार से मुख्य कार्यालय से लेकर सभी उपकेंद्रों पर तीन दिवसीय मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पहले दिन 309 मामले आए, जिसमें से 51 का निस्तारण किया गया। जिले के सभी विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन कुल 309 मामले आए जिसमें 51 मामले का तत्काल निस्तारण किया गया। इसमें सबसे अधिक 36 मीटर खराब की शिकायत आईं। इसमें से 15 नए मीटर लगा दिए गए। 90 नए कनेक्शन लेने आए, जिसमें से 43 कनेक्शन दे दिए गए। 29 उपभोक्ताओं का 35 किलो लोड बढ़ाया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने करीब 16 लाख 54 हजार बकाया बिल भी जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें