फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 3069 शहरी गरीबों के खाते में पहुंचे एक-एक लाख, अब बनाएंगे सपनों का घर

विज्ञापन
महिला को प्रमाण पत्र देते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से सिंगल क्लिक के माध्यम से आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत दो लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे करीब 2000 करोड़ की अनुदान राशि भेजी। जिले के 3069 शहरी गरीबों के खाते में आवास बनाने के लिए एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त पहुंची। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में देखा गया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने अनवरी, बालकृष्ण प्रजापति, असगरी निशा, गुंजा देवी, लक्ष्मीना प्रजापति, शहनाज बानो, शीला देवी, तमन्ना, कमला देवी, रंजना सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्य लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृति का प्रमाणपत्र वितरित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि शासन का प्रयास है कि सभी के पास अपना खुद का पक्का मकान हो, जिसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के केवल नगरीय क्षेत्र में ही अब तक 22000 से अधिक आवास इस योजना अंतर्गत बनवाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबष्ट ने बताया कि योजना के तहत 3069 पात्रों के खाते में एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, चेयरमैन जफराबाद सरफराज, गौराबादशाहपुर सीतामनी सोनकर, कजगांव फिरोज अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें