फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे व्यक्ति के थैले से 30 हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुंगराबादशाहपुर शाखा में रुपये जमा करने पहुंचे एक व्यक्ति के थैले को ब्लेड से काटकर 30 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। सराय फत्तू गांव निवासी जमुना प्रसाद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे बीते 21 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुंगराबादशाहपुर शाखा में 30 हजार रुपये जमा करने गए थे। बैंक में पहुंचने के बाद वह काउंटर पर जमा पर्ची भर रहे थे। एक अज्ञात व्यक्ति ने थैले में ब्लेड से कट लगाकर उसमें रखे 30 हजार निकाल लिए। पीड़ित ने तत्काल बैंक कर्मचारियों को जानकारी दी। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें