फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मीटर उखाड़ो अभियान चलाकर वसूले 30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बिजली निगम की टीम ने बुधवार को हुसेनाबाद, नईगंज और टीडी कॉलेज सब स्टेशन क्षेत्र में एक जनवरी को मीटर उखाड़ो अभियान चलाकर 30 लाख रुपये बकाया बिजली बिल की वसूली की।
विज्ञापन

अभियान के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए 16 मीटर उखाड़े गए। 100 उपभोक्ताओं ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना अपनाई, जिससे उनके बकाया बिजली बिल का समाधान हुआ। इसके अलावा 12 लोगों का बिल सुधार और एक उपभोक्ता के कनेक्शन की क्षमता वृद्धि की गई। लंबित बकाये की वसूली और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। ओटीएस के तहत बिल की वसूली के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। एसडीओ सौरभ मिश्रा, धीरेंद्र सिंह और जेई नीरज गुप्ता, नीरज सोनी, मनोज गुप्ता के नेतृत्व में बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ मीटर उखाड़ो अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें