फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 3 किलोवाट के कनेक्शन को कर दिया 5 किलोवाट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के इमलो पांडेय पट्टी गांव निवासी एक उपभोक्ता ने बिजली निगम के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम पांडेय पट्टी निवासी खरपत्तू बिंद पुत्र रामदिहाल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने विद्युत निगम से 3 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लिया था। उनके घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल और स्मार्ट मीटर भी लगा हुआ है। आरोप है कि इसके बावजूद एसडीओ और जेई ने बिना परिसर का निरीक्षण किए ही मनमाने ढंग से उनके कनेक्शन को 3 से बढ़ाकर 5 किलोवाट कर दिया। पीड़ित ने आईजीआरएस पोर्टल के साथ जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता से भी लिखित शिकायत की है। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर हुई जांच में जांच अधिकारी ने मौके पर 3 किलोवाट बिजली का खर्च ही पाया। पीड़ित का कहना है कि उसे अधिक बिल का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें