फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के करीबी मछली कारोबारी की 3.71 करोड़ की सम्पत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी मछली कारोबारी रवींद्र निषाद की पुलिस ने बृहस्पतिवार को चल-अचल समेत 3.71 करोड़ कीमत की संपत्ति जब्त कर ली। गैंगेस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। जब्त की गई संपत्ति में 2.90 करोड़ की कीमत का निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल भी शामिल है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने तीन जुलाई की रात में छापेमारी कर जोगियापुर से एक ट्रक अवैध मछली के साथ रवींद्र निषाद और उसके साथी आंध्र प्रदेश निवासी वी नारायण को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में पता चला कि रवींद्र माफिया मुख्तार के साथ मिलकर अवैध रूप से मछली का कारोबार करता है। उसके कारोबार का न कोई रजिस्ट्रेशन है और न ही कोई लाइसेंस। सिर्फ मुख्तार की शह पर ही उसने अकूत संपत्ति बनाई है। गिरफ्तारी के दूसरे दिन ही पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी आय के स्रोत और संपत्तियों की जांच शुरू कर दी थी। पता चला कि बैंक खाते के अलावा वाहन और मकान के रूप में उसके पास करोड़ों की संपत्ति है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मछली माफिया रवींद्र निषाद ने मुख्तार अंसारी के साथ मिलकर मछली के अवैध कारोबार से अर्जित की है। उसी संपत्ति को पुलिस ने जब्त किया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसने यह संपत्ति अपने भाई अरविंद कुमार निषाद, पत्नी गुंजा निषाद और खुद के नाम से अर्जित की है।
जब्त हुई यह संपत्ति
जब्त की गई संपत्तियों में एक बुलेट बाइक कीमत एक लाख, पांच-पांच लाख कीमत के दो पिकअप, जोगियापुर मोहल्ले में स्थित 55 लाख कीमत का एक मकान, इसी मोहल्ले में रत्ति द फिशर के नाम से निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल (अनुमानित कीमत 2.90 करोड़) शामिल है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाते में मौजूद 582082 रुपया, इसी बैंक के चालू खाते में मौजूद 962886 रुपया नकद भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें