फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 3,616 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2021) मंगलवार को जिले के 35 केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई। दोनों पालियों में कुल 3,616 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 तक कराई गई। इसके लिए पंजीकृत 14,326 अभ्यर्थियों में 12,410 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,916 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक कराई गई। इसके लिए कुल 14,313 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 12,613 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,700 अभ्यर्थी में अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निगरानी के लिए शासन ने विशेष सचिव संस्कृति आनंद कुमार को प्रेक्षक नियुक्त किया था। जिला स्तर पर एडीएम को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। शुचितापूर्ण नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा पर नजर रखने के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या किसी अन्य प्रकार का कोई डिवाइस लेकर जाने पर पाबंदी थी। इस बीच डीएम मनीष कुमार वर्मा ने टीडी कालेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा के नोडल अधिकारी डा. सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहली पाली में 1,916 और दूसरी में 1,700 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। पहली पाली में 14,326 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 12,410 परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 14,313 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 12,613 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें