फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव मामले में 29 लोगों पर मुकदमा, 20 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के चौकियां गांव में शनिवार की देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस पर भी पथराव किया गया था, जिससे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति व प्रधान के पति समेत 29 लोगों पर मुकदमा और 20 को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चौकियां गांव की प्रधान के पति संजय निषाद सीसी रोड बनवा रहे थे। गांव के एक पक्ष का कहना है कि यह सीसी रोड दफनाने की जगह से होकर जा रही है। शनिवार की शाम उन्होंने सीसी रोड को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। दूसरा पक्ष रोकने पहुंचा तो मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर भी पथराव किया गया। इसमें दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके से चार घायलों सहित छह से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया था।
शुक्रवार सुबह भी गांव का माहौल तनावपूर्ण था। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से जिला पंचायत सदस्य उमा भारती के पति पप्पू भारती समेत 15 व दूसरे पक्ष से चौकियां ग्राम प्रधान सरिता निषाद के पति संजय निषाद सहित 14 पर मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास समेत कई आरोप लगाए गए हैं। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कई को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बरपाया कहर
प्रियंका भारती आदि महिलाओं ने आरोप लगाया कि शनिवार देर रात घटना स्थल पर पहुंची तो पुलिस ने खूब कहर बरपा किया। घर में रखी कुर्सियों को तोड़ दिया। गेंहू, चावल जमीन पर फेंक दिया। बाक्स व साइकिल तोड़ दिया। उन्होंने पुलिस पर कुछ गहने व मोबाइल फोन साथ लेकर जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें