फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले में 2.89 फीसदी मृतक मतदाता, सबसे ज्यादा मुंगराबादशाहपुर में

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण में 16.51 प्रतिशत (589548) मतदाताओं के फाॅर्म अब तक जमा नहीं हुए हैं। इनमें 2.89 फीसदी (103125) मतदाता मृतक हैं। इनमें सबसे ज्यादा 3.37 फीसदी मतदाता मुंगराबादशाहपुर और सबसे कम 2.76 प्रतिशत मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में मिले हैं। इसके अलावा स्थानांतरित, दो स्थानों पर पंजीकृत और अनुपस्थित मतदाता पाए गए हैं। जिले में 27 अक्तूबर से एसआईआर का कार्य चल रहा है। 27 दिसंबर की रिपोर्ट पर गौर करें तो नौ विधानसभा क्षेत्रों में 3570851 मतदाताओं में 83 प्रतिशत यानी 2981306 मतदाताओं के अब तक डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिनका गणना प्रपत्र नहीं मिला है, उनमें एक लाख तीन हजार 125 ऐसे मतदाताओं के नाम हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। लेकिन, उनके नाम सूची में थे। इनमें सबसे ज्यादा 13192 नाम मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जो 3.37 प्रतिशत है। सबसे कम मड़ियाहूं में 9596 मृतक मतदाताओं के नाम हैं, जो 2.76 प्रतिशत है। इसी तरह सदर विधानसभा क्षेत्र में 12665, जफराबाद में 12415, मछलीशहर में 12360, शाहगंज में 11870, मल्हनी में 10956, केराकत में 10067 और बदलापुर विधानसभा क्षेत्र 10010 मृतक मतदाता हैं। इसके अलावा दो लाख 68 हजार 277 शिफ्टेड, एक लाख 34 हजार 658 अनुपस्थित और 10724 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। अंतिम सूची में ऐसे लोगों के नाम कट सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने एक दिन पहले राजनीतिक दलों के साथ इसे लेकर बैठक भी की। उन्होंने बताया कि कलेक्टिबल और नॉन कलेक्टिबल गणना प्रपत्र क्रमशः 83.49 प्रतिशत और 16.51 प्रतिशत के डिजिटाइजेशन के साथ जनपद में गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


7.51 प्रतिशत मतदाता दूसरी जगह हो चुके हैं शिफ्ट
जिले में दो लाख 68 हजार 277 शिफ्टेड मतदाता मिले हैं, जो 7.51 प्रतिशत हैं। इनमें सबसे अधिक मतदाता जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से 36477 हैं, जो 9.09 प्रतिशत है। सबसे कम मड़ियाहूं में 6.47 प्रतिशत यानी 22465 मतदाता शिफ्ट हुए हैं। इसी तरह सदर विधानसभा क्षेत्र से 40827, शाहगंज से 32661, मुंगराबादशाहपुर से 29158, मल्हनी में 27542, बदलापुर से 26747, मछलीशहर से 26729, केराकत से 25671 और मड़ियाहूं विधानसभा से 22465 मतदाता शिफ्ट हुए हैं।

3.77 प्रतिशत मतदाता मिले अनुपस्थित
जनपद में एक लाख 34 हजार 658 मतदाता अनुपस्थित मिले हैं। इनके फाॅर्म नहीं मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा सदर विधानसभा में 34158 मतदाताओं की अनुपस्थिति के कारण फॉर्म जमा नहीं हुआ है। इसी तरह केराकत विधानसभा के 20429, मछलीशहर के 18072, मड़ियाहूं के 14813, मल्हनी के 12042, जफराबाद के 11950, मुंगराबादशाहपुर के 11141, बदलापुर के 7325 और शाहगंज विधानसभा के 4728 मतदाताओं की अनुपस्थिति के कारण फाॅर्म नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें