फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले में जाएंगी 27 बस, आज भोर से शुरू होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माघ मेले में जाने के लिए श्रद्धालुओं को बसों की कमी नहीं होगी। बृहस्पतिवार से रोडवेज 27 अतिरिक्त बसें संचालित कर रहा है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से संचालित यह बसें श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचाएंगी और स्नान के बाद वापस लाएंगी। सर्वाधिक 10 बस जौनपुर डिपो से रवाना होगी, जबकि आठ बस का संचालन सुजानगंज से होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के साथ माघ मेला की शुरुआत हो रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाते हैं। हर वर्ष ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा रहती थी। लेकिन इस बार ट्रेनों का संचालन न होने से अधिकांश लोग रोडवेज बसों पर ही निर्भर है। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रोडवेज ने भी सामान्य दिनों की अपेक्षा 27 अतिरिक्त बस चलाने का फैसला लिया है। इनका संचालन सुबह 4 बजे से भोर से ही शुरू हो जाएगा। मेले के लिए जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो से 10, बदलापुर से तीन, सुजानगंज से आठ व मछलीशहर से छह बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि माघ मेले के लिए 27 अतिरिक्त बसें जिले से चलाई जा रही हैं। भोर से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। यात्रियों के लिए पर्याप्त बसें हैं। किसी को दिक्कत नहीं होगी। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें