फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला अस्पताल में एक कूलर के भरोसे 27 बेड के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : अपने बालों के साथ मुंडन कराने वाली पार्षद ऊषा देवी शंखवार। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। गर्मी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है लेकिन शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बीमारी से ज्यादा तपिश परेशान कर रही है। वार्डों में उमस, गर्म हवा और बदहाल कूलरों ने हालात बिगाड़ दिए हैं। वार्ड भट्टी की तरह तप रहे हैं। एक कूलर के भरोसे 27 बेड के मरीज और उनके तीमारदार हैं। जिला अस्पताल में करीब 180 बेडों पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वार्ड में कूलरों की संख्या कम होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। अस्पतालों में पंखे, कूलर और वाटर कूलर जैसे उपकरणों के रखरखाव पर भारी-भरकम रकम खर्च होती है। बावजूद इसके हालात ठीक नहीं हैं। जिला अस्पताल में बातचीत के बाद मरीजों ने बताया कि कूलर और पंखे तो लगे हैं लेकिन पर्याप्त नहीं हैं। भीषण गर्मी में मरीज और बच्चे काफी परेशानी हो रही है। एक कूलर के भरोसे पूरा वार्ड दोपहर करीब 3:30 बजे अस्पताल में पुरुष और महिला वार्ड में 27-27 बेड पर मरीज भर्ती हैं। एक वार्ड में सिर्फ एक कूलर चल रहा है। कूलर की हवा वार्ड के आखिरी बेड तक पहुंच ही नहीं पाती। यही हाल फीमेल वार्ड की है। यहां मरीजों के परिजन पूरी रात कभी बेड के पास तो कभी गलियारे में बैठकर समय काटते हैं। उमस इतनी ज्यादा रहती है कि मरीजों को बार-बार वार्ड से बाहर निकलना पड़ता है। पूरे वार्ड में सिर्फ एक कूलर चल रहा था, जो इतने मरीजों के लिए नाकाफी साबित हो रहा था। दोपहर में वार्ड का माहौल ऐसा लग रहा था जैसे बंद कमरे में गर्म हवा भर गई हो। रात में तो बैठक मरीजों को काटनी पड़ रही है। कुछ लोग गलियारे में बैठकर समय बीताते हैं। सीएमएस डॉ. संजय कनौजिया ने बताया कि वार्ड में कूलर लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर कूलरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। सुइथाकला : भीषण गर्मी व लू को लेकर प्रशासन ने सतर्कता दिखाई है। डीएम के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुइथाकला के हर गांव में लू से बचाव के लिए पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दोपहर में सभी को घर में रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें