फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में 26 घायल, नौ गंभीर.

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर/केराकत। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को मारपीट की घटनाओं में 26 लोग घायल हुए हैं। मछलीशहर में सरेआम लाठी-डंडे चले। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें 16 को चोट आई। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं केराकत में नौ लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमुहर गांव में विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। मारपीट में दोनों पक्षों से प्रेमा देवी (55), जितेंद्र कुमार (45), गौरी शंकर (55), धर्मेंद्र यादव (27), संतरा देवी (52), राजेश यादव (30), विनय यादव (15), अश्वनी यादव, हरिशंकर यादव (53), जुलाबा देवी (50), इंद्रकला (25), सरिता यादव (35), धर्मशीला (27), राधा देवी (32) व ध्रुव यादव (45) सहित सोलह लोग घायल हो गए। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी लाठी लेकर पिटाई करते दिख रहे हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर प्रेमा देवी, जितेंद्र कुमार, राजेश यादव, धर्मेंद्र यादव को जिला अस्पताल रेफर दिया गया। इस मामले में पंद्रह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवां गांव में जमीन विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से जनक चौहान 25, मंशा देवी 45, रोशनी 32, जमीदार चौहान 59, विनोद 32 और दूसरे पक्ष से सरस्वती देवी 30, दुलारी 58, दिनेश चौहान 27, अरुण चौहान 26 घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर मंशा देवी, जमीदार चौहा, विनोद, दिनेश व अरुपण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मानेपुर गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में नीलम कन्नौजिया 45 का सिर फट गया। पुलिस ने लालजी और अरुण समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें