मुंगराबादशाहपुर। विधायक डॉ सुषमा पटेल ने कोरोना सीएचसी सुजानगंज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए विधायक निधि से 26.33 लाख रुपया दिया है। सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगा तो स्थानीय लोगों को इस महामारी में इलाज के लिए सहूलियत मिलेगी।
विधायक ने कहा है कि सुजानगंज का इलाका जिला मुख्यालय से दूर है। सीएचसी सुजानगंज पर ऑक्सीजन प्लांट लगने से स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिये निर्देशित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में दूसरा ऑक्सीजन प्लांट सीएसआर फंड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में लगाया जा रहा है। इससे स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी।