गौराबादशाहपुर। जौनपुर स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से रविवार को कमला फार्मेसी काॅलेज में आयोजित जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आठ कॉलेजों के 25 खिलाड़ियों को मंडलीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। बालिका वर्ग में सिद्धि निषाद, सुचिता राय, सेजल पाल अप्सरा मिश्रा व आरोही को चयनित किया गया है। बालक वर्ग में, प्रिंस प्रजापति, प्रिंस कुमार, शिव कुमार यादव, रवि यादव, सूरज यादव, अग्निवेश यादव, अंश यादव, यश सैनी, दिव्यांश सिंह, प्रियांशु गौड़ व अभिषेक गौड़ है। इस सफलता पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुदीप कुमार सिंह व कोच संजय पाल ने बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।