इंडियन मेडिलक एसोसिएशन के भवन में लगी नि:शुल्क ओपीडी में बुधवार को 25 मरीजों का जांच किया गया। साथ ही उन्हें नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। ओपीडी में जनरल सर्जन डाॅ अशोक राय ने मरीजों का चेकअप किया। वहीं आईएमए अध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह और सचिव डॉ आर के अग्रवाल ने बताया कि दो वर्ष पहले आईएमए ने नि:शुल्क ओपीडी की शुरुआत किया था। जो निरंतर चल रहा है। जिससे प्रतिदिन अलग-अलग रोगों के चिकित्सक जरूरतमंद लोगाें का चेकअप कर उन्हें दवा वितरित करते हैं।