शिवनगर मशरूम फैक्ट्री के सामने ट्रांसफॉर्मर में लगी आग । संवाद
मुफ्तीगंज। मुर्तजाबाद 33/11 केवी पावर हाउस के परोंवा फीडर से जुड़े शिवनगर मेहोंड़ा में मंगलवार को मशरूम फैक्टरी के सामने लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। करीब 30 मिनट तक आग की लपटें उठती रहीं। ट्रांसफॉर्मर जलने से करीब 40 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महीने के भीतर ट्रांसफॉर्मर फुंकने की ये तीसरी घटना है। करीब 15 दिन पहले ही खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। करीब 15 दिन तक आपूर्ति सुचारु रही, लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक उसमें आग लग गई। बिजली निगम के जेई गुलाब प्रजापति ने बताया कि 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिली है। जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। संवाद