फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड को बंधक बनाकर 24 बैट्री लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार की रात निजी मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टॉवर पर तैनात गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों की बैट्री लूट ली। सुबह टॉवर की ओर पहुंचे लोगों ने गार्ड को बंधन से मुक्त कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जंघई-मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर सेमरी बाजार में वोडाफोन कंपनी का टॉवर लगा है। इस पर प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के गांव अरवासी निवासी राजा चौहान की गार्ड के रुप में तैनाती है। बताते हैं कि रविवार रात बोलेरो सवार दो बदमाश टॉवर के अंदर घुसे। गार्ड को तमंचा सटा कर मारपीट कर बंधक बना दिया और टॉवर की 24 बैट्री खोल ले गए। सुबह कुछ लोग बंधक गार्ड को छुड़ाकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। वोडाफोन कंपनी के सुपरवाइजर अवधेश सिंह ने बताया की बैट्री की कीमत लगभग साढ़े चार लाख की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें