फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समाधान दिवस में आए 24 मामले माैके पर तीन का ही हुआ निस्तारण

विज्ञापन
मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में संपूर्ण थाना समाधान दिवस की सुनवाई करते राजस्व तथा पुलिसकर्मी। स्रो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विभिन्न तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 24 मामलों में से केवल तीन का ही निस्तारण हो सका। मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस उपनिरीक्षक राम प्यारे यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें भूमि संबंधी तीन प्रार्थना पत्र आए, लेकिन किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उपस्थित रहे। मड़ियाहूं में समाधान दिवस का आयोजन राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कुल आठ शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया। बदलापुर में कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र दत्त ने बताया कि शेष सात प्रार्थना पत्र राजस्व से संबंधित थे, जिन्हें संबंधित विभाग को शीघ्र निस्तारण के लिए सौंपा गया है। शाहगंज में कोतवाली परिसर में उपनिरीक्षक सुनील कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, लेकिन मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, विनोद कुमार वर्मा, आनंद प्रजापति, ओमप्रकाश पांडेय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें