जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिले के रेस्टोरेंटों को होम डिलीवरी के लिए अनुमति दी है। ये फोन पर आर्डर लेकर सामान घर पहुंचवाएंगे। ग्राहकों को रेस्टोरेंट आने की अनुमति नहीं होगी। यह सुुविधा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक मिलेगी। रेस्टोरेंट में निममित सैनेटाइजेशन किया जाएगा। होम डिलीवरी कर्मचारियों को एक टोपी लगाना होगा जिस पर रेस्टोरेन्ट का नाम व होम डिलीवरी लिखा रहेगा। तड़का रेस्टोरेंट, अरिगैनो, रेड चिली, मंदाकिनी, ग्रीन चिली, जेएमएच होम डिलीवरी, ब्लू साल्ट, बाटी चोखा, दी ग्रैंड गुप्ता होटल, बसंत बहार, आरके रेस्टोरेंट, एसके चाइनिज, हिचकी चाट, बालाजी डोसा, सुहान, लखनवी जायका, दुबे ढाबा, हाट स्पाइसी, बाबा बर्फानी, तृप्ती जलपान, डीके चायनिज, बांबे स्नैक्स बार को होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है।