फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में मकान से 22.8 लाख चोरी

Thu, 11 Jan 2018 12:50 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान
विज्ञापन

विज्ञापन
छतरीपुर गांव में सोमवार रात एक मकान का ताला तोड़कर चोर 22 लाख 80 हजार रुपये, गहने और सामान उठा ले गए। पुलिस ने छानबीन की, डाग स्क्वॉड भी बुलाया गया लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पीड़ित का कहना है कि उसने विद्यालय भवन निर्माण के लिए रुपये रखे थे।
विज्ञापन

 केराकत कोतवाली के छतरीपुर गांव के हरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई महेंद्र प्रताप सिंह और भतीजे प्रणवेंद्र सिंह गांव में एक विद्यालय बनवा रहे हैं। घर पर कोई नहीं था। सोमवार की रात बगल के घर के मकान पर चढ़कर दूसरे तल पर कमरे का ताला तोड़कर चोर सामान, गहने और 22 लाख 80 हजार रुपये उठा ले गए। सुबह पड़ोसी के नौकर ने सूचना दी कि छत पर बाक्स टूटा पड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मंगलवार शाम मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह डाग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के पूछने पर पीड़ित ने बताया कि गांव में बन रहे विद्यालय भवन के लिए उन्होंने रुपये रखे थे। वह सूचना देने वाले नौकर पर ही शक जता रहे हैं। एसपी केके चौधरी का कहना है कि अमूमन इतने रुपये कोई घर में नहीं रखता। फिर भी पूरा विवरण मांगा गया है। अगर बैंक से रुपये निकाले गए होंगे तो चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिस पर शक जताया जा रहा है, उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें