फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वोटर लिस्ट से हटाए गए 2.19 लाख नाम, सबसे अधिक सुजानगंज ब्लॉक से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम पूरा हो गया है। अब केवल औपचारिकताएं बाकी हैं। सूची से 2.19 लाख ऐसे मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जिनके नाम एक से अधिक बार दर्ज थे या वे संबंधित गांव में नहीं पाए गए। इनमें सबसे अधिक 18,523 नाम सुजानगंज ब्लॉक से हटाए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन राज्य निर्वाचन आयोग की निर्धारित तिथि 15 अप्रैल को किया जाएगा। वर्तमान में फीडिंग का कार्य जारी है। जनपद की 1,734 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। 23 दिसंबर को जारी अनंतिम सूची के अनुसार 37,23,888 मतदाताओं के नाम शामिल थे। हालांकि चुनाव की तिथि को लेकर अभी संशय बना हुआ है लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों में जुटा है। आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची को दुरुस्त करने का कार्य पहले ही शुरू कर दिया था, जो जनपद में पूरा हो चुका है। आयोग ने कुल मतदाता सूची में शामिल 19,28,560 मतदाताओं के सत्यापन का निर्णय लिया था। इन मतदाताओं के डुप्लीकेट होने की आशंका जताई गई थी। इस कार्य को छह फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे बढ़ाकर 28 मार्च किया गया और बाद में 15 अप्रैल तक कर दिया गया ताकि सूची के प्रकाशन में किसी प्रकार की जल्दबाजी या त्रुटि न हो। हालांकि जनपद में यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सत्यापन के दौरान 2,19,043 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी पं. राकेश कुमार ने बताया कि 2,19,043 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं और अंतिम सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें