फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद हास वार्ड में शौचालय नहीं बनाने वालों को दी गई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। नगर पंचायत प्रशासन ने शासन से अनुदान मिलने के बाद भी शौचालय नहीं बनवाने वाले लाभार्थियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सैयद हास वार्ड नंबर तीन में शौचालय नहीं बनवानेे वाले कई लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है। नगर पंचायत जफराबाद क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शौचालय बनवाने के लिए चयनित लाभार्थियों को अनुदान दिया गया था। धनराशि मिलने के बावजूद बहुत से लाभार्थियों ने शौचालय का निर्माण नहीं कराया। अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित किया जा रहा है। गुरुवार को जफराबाद कस्बे के सैयद हास वार्ड नंबर 3 के लाभार्थियों को नोटिस दिया गया। साथ ही उन्हें एक सप्ताह के भीतर शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। कुछ लाभार्थी ऐसे भी मिले जो अनुदान की पहली किश्त को निजी काम में खर्च कर दिया है। ऐसे लोगो को की लिस्ट भी तैयार की जा रही है। अधिशासी अधिकारी ने कहा नोटिस के बाद जो लाभार्थी शौचालय नहीं बनवाएंगे, उनसे रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें