फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन पसंद है लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर की जनता को-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। लोकसभा मछलीशहर सुरक्षित सीट की जनता परिवर्तन पसंद रही है। 1996 से यहां की जनता ने किसी को दोबारा संसद में नहीं भेजा। इसके कारण दोबारा संसद में प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया। यहां से केवल नागेश्वर द्विवेदी और शिवशरण वर्मा ही लगातार दूसरी बार सांसद रहे ।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो 1967 और 1971 में कांग्रेस के नागेश्वर द्विवेदी, वर्ष1989 और 1991 में जनता दल के शिवशरण वर्मा विजेता रहे। उसके बाद से यहां का समीकरण बदल गया। जनता ने किसी को दोहराया नहीं। 1996 में भाजपा के राम विलास वेदांती ने जनता दल के प्रत्याशी लालबहादुर यादव को शिकस्त दी। 1998 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया। स्वामी चिन्मयानंद को मैदान में उतारा और वेे समाजवादी पार्टी के हरिवंश सिंह को पराजित कर संसद में पहुंचने में कामयाब रहे। वर्ष 1999 में भाजपा ने फिर से राम विलास वेदांती को चुनाव मैदान में उतारा लेकिन जनता ने उनकी जगह सपा के प्रत्याशी सीएन सिंह पर भरोसा जताया। वर्ष 2004 में दुबारा चुनाव मैदान में उतरे सीएन सिंह को मतदाताओं ने नकार दिया और बसपा के उम्मीदवार उमाकांत यादव को सांसद चुना। 2009 में परिसीमन के बाद लोकसभा क्षेत्र में परिवर्तन हुआ और यह सीट सुरक्षित हो गई। नए परिसीमन में जनपद की मछलीशहर, मड़ियाहूं, केराकत, जफराबाद और वाराणसी के पिंडरा विधानसभा को शामिल किया गया। नए परिसीमन के बाद हुए चुनाव में सपा ने सैदपुर के सांसद तूफानी सरोज को तथा बसपा ने केके गौतम को चुनाव मैदान में उतारा। जनता ने तूफानी सरोज को सांसद चुना। 2014 में सपा सांसद तूफानी सरोज और बसपा के बीपी सरोज और भाजपा के रामचरित्र निषाद के बीच टक्कर हुई। जनता ने रामचरित्र निषाद को चुनकर संसद में भेजा। बीपी सरोज दूसरे और तूफानी सरोज तीसरे स्थान पर रहे। रामचरित्र निषाद को चार लाख 38 हजार 210 और बीपी सरोज को दो लाख 66 हजार 055 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे तूफानी सरोज को एक लाख 91 हजार 387 वोट मिले। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। अबकी बार बसपा सेे भाजपा में शामिल हुए बीपी सरोज को टिकट दिया है। गठबंधन में यह सीट बसपा के खाते में है और बसपा ने अबकी बार पूर्व विधायक टीराम को प्रत्याशी बनाया है। अब तक जो तस्वीर बन रही है, उससे जाहिर है कि अबकी बार कोई भी पहली बार ही संसद में पहुंचेंगे और क्षेत्र की जनता की नुमाइंदगी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें