फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह विद्यालयों में होगी इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। ब्लाक क्षेत्र के छह प्राथमिक तथा एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक अप्रैल से इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई शुरू होगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र देव मिश्र ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा में बेहतरी के लिए यह कदम उठाया गया है। इन विद्यालयों में इंटर स्तर तक अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी। जिनमें बतौर शिक्षक एक प्रधानाध्यापक तथा चार सहायक शिक्षकों होंगे। अंग्रेजी विषय में पढ़ाई के लिए चयनित विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय बिठुआकला , सरोखनपुर सेकेंड , बहरीपुरकला , दुधौड़ा , मेढ़ा , नकहराखानदेव तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्जुनपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें