फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छब्बीस कलर में सजा बदलापुर विधानसभा का 26 सेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तहसील प्रशासन ने बदलापुर विधानसभा के लिए रास्ता का मैप संकेत बताने के लिए छब्बीस सेक्टर में बांटकर छब्बीस कलर में सजाया है। विधानसभा को तीन जोन में वितरित किया गया है। अब जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रेक्षक सहित अन्य चुनाव अधिकारी फोर्स आदि को बूथ तक पहुंचने के लिए किसी व्यक्ति की जरूरत नहीं होगी। बनाया गया मैप सभी को संबंधित बूथ तक पहुंचाने का काम करेगा। जिला मुख्यालय से प्राप्त मैप को तहसीलदार अजय कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल तथा राजस्व निरीक्षक ने मैप को छब्बीस कलर से सुसज्जित किया है। यह मैप चुनाव में लगाए गये सभी अधिकारियों के पास होगा। मैप के मुताबिक चुनाव अधिकारी विधानसभा के 352 बूथों का चक्रमण आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें