फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडर अभिनंदन की वापसी पर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की देश वापसी पर लोगों ने दूसरे दिन शनिवार को भी जश्न मनाया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस निकाले, भारत माता के जयकारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पालिटेक्निक चौराहे पर लोगों ने जुलूस निकाल कर मिठाई वितरित की। यहां डा. लालजी प्रसाद, प्रवीण श्रीवास्तव, नसीम खान, प्रवेश कुमार, रोहित कुमार, उमाशंकर, नन्हें शर्मा, सुनील कुमार, गौरव आनंद, देवब्रत आदि मौजूद थे। शहर के चौकिया मोड़ के पास अनिल गुप्ता की अगुवाई में लोगों ने ढोल तासे के सात जश्न मनाया और मिठाइयां बाटी। यहीं महेश माली, अवकाश यादव, गिरीश माली, मनोज कुमार, रामप्रसाद, समरजीत प्रजापति, मनोज माली आदि मौजूद थे। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार में क्षेत्र के गोड़िला फाटक पर खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी करके जश्न मनाया। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायु सेना की कार्रवाई के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद पाकिस्तान पर भारी दबाव में शुक्रवार की रात देश के वीर को सकुशल भारत लौटने पर गोड़िला फाटक में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर जयराम जायसवाल, अनूप जायसवाल, दयानंद जायसवाल, कल्लू, सदींप जायसवाल, पंकज जायसवाल, सतीश तिवारी, आलोक सिंह, रोहित गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें