फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी के उतरी इलाके में बनेगा एक किमी लंबा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। गोमती नदी में सीवर का एक बूंद पानी नहीं गिरेगा और नदी का पानी काला नहीं होगा। गोमती नदी की दुर्दशा एवं प्रदूषण को लेकर चलाए गए अमर उजाला का अभियान रंग लाने लगा है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा है कि नदी को प्रदूषण से मुक्त किया जाएगा। सीवेट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा और उत्तरी तट पर बजरंगघाट से सदभावना पुल तक नया घाट बनाया जाएगा। इसके लिए 61 करोड़ का इस्टीमेट तैयार कर केंद्रीय जन संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार मंत्री नितिन गड़करी को भेजा गया है।
नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि गोमती नदी की दशा सुधारने का उन्होंने वादा किया था। अटल नवीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन के तहत सीवरेज योजना की मंजूरी मिली है। इस पर 302 करोड़ रुपये इस पर खर्च किए जाएंगे। इसकी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, जिसे 26 फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। सीवर लाइन बनने के बाद नदी में 14 नालों का गंदा पानी गिरना बंद हो जाएगा। नालों के पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए शोधित किया जाएगा। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 206 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। इसका टेंडर भी सात मार्च तक होने की संभावना है। नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि नगर में शुद्ध पेयजल के लिए 24 नए टयूबेल लगाएं जा रहे है। दस एमडीएल का ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के 57 करोड़ दिलाया
जौनपुर। नगर विकास राज्यमंत्री बताया कि मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए सपा कार्यकाल में 554 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी। निर्माण कार्य अक्टूबर 2016 में ही पूरा हो जाना था लेकिन सरकार ने सौ करोड़ रुपये ही जारी किए। कॉलेज के लिए अब चार किश्तों में 57 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी हुई है। इसका निर्माण कार्य पूर्ण कराकर ओपीडी जल्द ही शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


चौकिया धाम होगा पर्यटन के रूप में विकसित
जौनपुर। गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि चौकियां शीतला धाम को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पोखरे के सुंदरीकरण के लिए तीन करोड़ 42 लाख रुपये की मंजूरी नगर विकास विभाग से मिली है। इसके अलावा प्रसाद तिराहे से मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 12 लाख रूपये मंजूर हुआ है। जल्द ही दो नए पुल एवं रिंग रोड की मंजूरी मिल जाएगी। पांच स्थानों पर नया अंत्येष्ठी स्थल का निर्माण प्रति स्थल 42 लाख 62 लाख की लागत से होगा। खेतासराय इलाके में मवई में राजकीय इंटर कालेज की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें