जौनपुर। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अंतर्गत आने वाले सभी बिल काउंटर सामान्य कार्य दिवस की भांति मंगलवार को खुले रहेंगे। इस दौरान सरचार्ज समाधान योजना के तहत ओटीएस में रजिस्ट्रेशन करने व बिजली का बिल जमा करने का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता एसके सोनोरिया ने दी है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश है। लेकिन उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कराने व बिल जमा करने में दिक्कत न हो। इसके लिए उक्त तिथि को सभी बिल काउंटर खोलने का निर्देश दिया गया है।