फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 39 में पानी छोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शारदा सहायक खंड 39 नहर में पानी छोड़ने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू ) के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसान पंचायत किया। जिसमें मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की गई। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि इस समय शारदा सहायक खंड 39 नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। जिससे किसान गेहूं की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। गेहूं सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने शीघ्र उक्त नहर में पानी नहीं छोड़ने की मांग किया है। इसी प्रकार किसानों के सभी कर्ज माफ करने, 60 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी किसानों को पांच हजार रुपये प्रति माह की दर से पेंशन देने का शासनादेश तत्काल जारी करने, मीरगंज बाजार में स्टेट बैंक की शाखा खोलने आदि को लेकर किसान पंचायत किया गया है। साथ ही इन मांगों को पूरा करने की शीघ्र मांग की गई है। किसान पंचायत में महिला अध्यक्ष संतोषी मौर्य, राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रेमराज मिश्रा, चिंतामणि तिवारी, रामचंदर गुप्ता, शिव कुमारी मौर्य, निरमा देवी मौर्य, गीता पटेल , संगीता पटेल व रामआसरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें