फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर इस कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने दूसरे दिन मंगलवार को भी आमरण अनशन जारी है।उन्होंने कहा किब्रिटिश हुकूमत में बरसठी स्टेशन को स्टेशन का दर्जा प्राप्त था। लेकिन अब इसे हाल्ट स्टेशन कर दिया गया है। स्टेशन पर शौचालय,प्लेटफार्म व लाईट आदि की सुविधाएं नहीं हैं। महिलाओं को खुले मे शर्मशार होना पड़ रहा है।जंघई से मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन के बीच 30 किमी. की दूरी है । इस दौरान कुल पांच रेलवे स्टेशन जरौना, कटवार, बरसठी, भन्नौर, बारीगांव हैं। सभी स्टेशन हाल्ट स्टेशन हैं। ट्रेन जब जंघई से चलती है तो मडियाहूं में ट्रेन रोक दिया जाता है, जब तक ट्रेन निकल न जाय। इसमे डेढ घंटे तक का समय लगता है। साथ में यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ती है। मौके पर जीआरपी जंघई के प्रभारी निरीक्षक रोहतास कुमार के साथ बरसठी पुलिस बल मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें