फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षा की तिथि तय करने के लिए बुलाई गई परीक्षा संचालन समिति की बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। देर शाम तक सदस्यों के आने का इंतजार होता रहा लेकिन सभी सदस्यों के नहीं आने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। अब अगली बैठक में परीक्षा की तिथि तय की जाएगी। मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से कराने से की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्नातक की मुख्य परीक्षाएं एक मार्च से और स्नातकोत्तर की 25 मार्च से प्रस्तावित थी। इसी बीच 16 जनवरी को डिप्टी सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी विद्यालयों को निर्देश दिया कि परीक्षा मार्च के बजाय फरवरी में कराई जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान शासन की ओर से दिए गए निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में परीक्षा संचालन समिति की बैठक 21 जनवरी को बुला ली। समिति की बैठक में परीक्षा की तिथि तय होनी थी। देर शाम तक सदस्यों के आने का इंतजार होता रहा लेकिन सभी सदस्य नहीं आए। इसके कारण बैठक स्थगित कर दी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन 25 फरवरी से मुख्य कराने की तैयारी कर रहा है। परीक्षा संचालन समिति की अगली बैठक में परीक्षा तिथि पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें