फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का भी आदेश नहीं मानते लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उटरूकला गांव में चकमार्ग पर अतिक्रमण जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नहीं हटाया जा सका है। कानूनगो की मौजूदगी में चक मार्ग की पैमाइश के बाद गाड़ा गया खूंटा भी कब्जा करने वालों ने उखाड़ दिया। खूंटा उखाडने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने को आदेश दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अब जन सुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव के रामलखन यादव ने पांच अगस्त को जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि अराजी संख्या 300 चक मार्ग है। गांव के ही मनबढ़ों ने उस पर कब्जा कर रखा है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद लेखपाल और कानूनगो ने पैमाइश कर चक मार्ग की जमीन अलग कर खूंटा गड़वा दिया। मगर उसी दिन आरोपियों ने खूंटा उखड़वा दिया। रामलखन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पांच सितंबर को खूंटा उखाड़ने वालों के खिलाफ एफाआईआर दर्ज कराने का आदेश सहसीलदार सदर को दिया। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि पैमाइश के बाद खूंटा उखाडने की जांच के बाद लेखपाल व कानून गो ने रिपोर्ट दी। पीड़ित ने अब जन सुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें