जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव के विवादित बयान को लेकर यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने शनिवार को गांधी तिराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया।
धरने सभा में सत्यवीर सिंह ने कहा कि जब-तक विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त नहीं किया जाएगा यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शांत बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए छात्र विश्वविद्यालयों का रुख करता है। छात्रों को शिक्षित बनाने के बजाय उन्हें अपराध जगत की ट्रेनिंग विश्वविद्यालय के कुलपति दे रहे हैं। जो समाज को तोड़ने के जैसी है। शिराज ए हिन्द की धरती पर अपराधिक मानसिकता वाले लोगों को कुलपति बनाकर भेजा गया है। जिससे समूचे जनपद सहित यूथ कांग्रेस कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जौनपुर यूथ कांग्रेस ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजकर कुलपति को पद से हटाने की मांग की है। अगर समय रहते हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस जल्द ही भूख हड़ताल पर बैठेगा। अगर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोई भी क्षति होगी तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। इस मौके विवेक यादव, नवनीत सिंह,शिवम सिंह, जयमंगल यादव, सिकंदर यादव साजिद मानु,सत्यम श्रीवास्तव ,स्रजन सिंह, अम्बुज सिंह, रितिक सिंह, बबलू गुप्ता ,शुरेंद्र शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छावनी में रहा तब्दील
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि कुलपति प्रो. राजाराम यादव के बयान के बाद खड़े हुए बवाल और यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह के विरोध प्रदर्शन को लेकर विवि पुलिस छावनी में तब्दील रहा। मौके पर सीओ सदर, एसओ सरायख्वाज विनोद यादव, चैकी प्रभारी पूर्वांचल राजनरायन चैरसिया पूर्वांचल मेन गेट पर तैनात रहे। इनके साथ एक प्लाटून पीएसी फायर सर्विस के जवान भी तैनात रहे। मेन गेट पर तलासी अभीयान भी लगाया गया। जिसमें चीफ प्राक्टर डा. संतोष कुमार, चीफ वार्डेन डा. राजकुमार सोनी सभी हास्टलों के बार्डेन को लेकर सुरक्षा गार्डो को लेकर गेट पर तैनात रहे। यूथ कांग्रेस के लोग विवि नहीं पहुंचे उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।