बदलापुर। नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन परिसर में सोमवार को संविदा बस चालकों की भर्ती प्रक्रिया एआरएम ममता दूबे की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुल 45 लोगों ने आवेदन किया जिसमें चालक पद के लिए 21 आवेदकों का चयन किया गया।
एआरएम ने बताया कि चयनित रोडवेज के संविदा चालकों को 2.28 पैसे प्रति किमी की दर से वेतन मिलेगा। 22 दिन की ड्यूटी, 5000 किमी चलने पर तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि, रात्रि भत्ता 68 रुपये, पांच लाख का दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाएगा।
इसके अलावा पास की सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि महिला परिचालक के लिए नौ आवेदन मिले लेकिन सभी में कुछ न कुछ कमी थी जिसके चलते किसी को भी योग्य नहीं पाया गया। इस अवसर पर डिपो प्रभारी अरुण कुमार, फोरमैन छविराज यादव, नीलेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, मुदस्सर, अखिलेश शर्मा आदि रहे।