फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय समय से नहीं पहुंचे थे 13 अफसर सहित 205 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सीडीओ अनुपम शुक्ला के निर्देश पर मंगलवार को कार्यालयों की औचक जांच की गई। अलग-अलग विभागों में पहुंची टीम की जांच में 13 अफसर कार्यालय से नदारद मिले। 205 कर्मचारी भी समय पर हाजिर नहीं थे। सभी को अनुपस्थित मानते हुए एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। उनसे स्पष्टीकरण भी तलब हुआ है।
विज्ञापन

अफसरों को सुबह साढ़े नौ बजे और कर्मचारियों को दस बजे कार्यालय पहुंचने का निर्देश है। बावजूद मनमानी हावी है। बार-बार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने मंगलवार को टीम गठित कर सभी विभागों में सुबह दस बजे उपस्थिति जांचने का निर्देश दिया। सीडीओ अनुपम शुक्ला खुद सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे। वहां 15 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सीआरओ राजकुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट की जांच की, जहां सभी उपस्थित रहे। डीडीओ बीबी सिंह के निरीक्षण में विकास भवन में मनरेगा के दो, पंच स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के एक, एआर कोऑपरेटिव में सात, बाल विकास में छह, आरईडी में सात, मत्स्य में छह, डीओ पीआरडी में एक, लघु सिंचाई में चार, डीपीआरओ में 17, एनईडीए में दो, पशु पालन में छह, समाज कल्याण में चार, एडीडीओ एसआर में एक, डीएसटीओ में आठ, डीआरडीए में नौ कर्मचारी गैर हाजिर मिले। अतिरिक्त कलेक्टर मंगलेश दुबे ने बीएसए व डीआईओएस कार्यालय की जांच की। बीएसए में एक और डीआईओएस में 13 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा ने सीएमओ कार्यालय की जांच की, जहां 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। प्रभारी एसडीएम सदर अमिताभ यादव ने पीडब्लूडी कार्यालय की जांच की, जिसमें 81 कर्मचारी गैर हाजिर रहे।
यह अफसर भी रहे नदारद
जौनपुर। मंगलवार को कार्यालयों की हुई जांच के दौरान 11 अफसर भी अनुपस्थित रहे। इसमें एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड राधाकृष्ण, एक्सईएन पीडब्लूडी निर्माण खंड जैनु राम, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, एक्सईएन आरईडी, एई आरईडी प्रमोद कुमार, एई आरईडी, डीपीओ राकेश कुमार मिश्रा, डीपीआरओ संतोष कुमार, सीवीओ डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, मत्स्य अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, डीओ पीआरडी, एआर कोऑपरेटिव, एई डीआरडीए कमलेश आदि अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभी अनुपस्थित अफसरों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है। हिदायत दी गई है कि आइंदा समय से कार्यालय पहुंचे वरना कड़ी कार्रवाई होगी। -अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें