फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल बनाए जाएंगे 20228 पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 20 हजार 228 पीएम आवास बनाने का लक्ष्य शासन से आ गया है। पीएम आवास प्लस की सूची में शामिल लाभार्थियों का इसका लाभ मिलेगा। शासन सूची में से क्रमवार लाभार्थियों को शीघ्र धनराशि भेजेगा। शासन से लक्ष्य आवंटन के बाद डीआरडीए लाभार्थियों को आवास बनवाने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में पीएम आवास प्लस की सूची में ऐसे लोगों का चयन किया गया था, जो पीएम आवास पाने से वंचित थे। प्रारंभिक स्तर पर चयनित 1.38 लाख लाभार्थियों में 39 हजार 339 लोग जांच में अपात्र पाए गए। उन्हें पीएम आवास प्लस की सूची से निकाल दिया गया। अब पीएम आवास प्लस की सूची में 99 हजार 423 पात्र लाभार्थी का नाम ही मौजूद है। चरणबद्ध तरीके से इनके आवास बनाए जाएंगे।
चालू वित्तीय वर्ष में शासन ने 20 हजार 228 आवास बनाने का लक्ष्य दिया है। आवंटित लक्ष्य पर गौर करें तो सबसे अधिक खुटहन ब्लाक में पीएम आवास बनेगा। बदलापुर ब्लाक में 1555, बक्शा में 560, बरसठी में 1263, धर्मापुर में 375, डोभी में 621, जलालपुर में 476, करंजाकला में 511, केराकत में 667, खुटहन में 2493, मछलीशहर में 544, महराजगंज में 941, मड़ियाहूं में 418, मुफ्तीगंज में 923, मुंगराबादशाहपुर में 654, रामनगर में 965, रामपुर में 1420, शाहगंज में 1900, सिकरारा में 235, सिरकोनी 546 , सुईथाकला में 1390, सुजानगंज में 1771 पीएम आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन से 20228 पीएम आवास बनाने का लक्ष्य आ गया है। पीएम आवास प्लस की सूची में मौजूद लाभार्थियों का आवास बनवाया जाएगा। लक्ष्य के बराबर सूची में से क्रमश: लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें