जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र ने जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया है कि पूर्व दशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति वर्ष 2018-19 में अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग में सम्मिलित अन्य वर्गों के छात्रों से संबंधित 33 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले व अन्य कारणों से छात्रों के वेरीफाई डाटा का परीक्षण किया जाना है। अत: जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो व प्राचार्यो को निर्देशित किया है कि उक्त छात्रों से संबंधित सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त कर और उसका छात्र - छात्राओं से मिलान व परीक्षण कर लिया जाए। साथ ही इसकी आख्या एक सप्ताह के अंदर यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्राचार्य व छात्रवृति नोडल अधिकारी का होगा।