फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए लगाए गए बीस जोनल तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट 19-09-04

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के 352 बूथों पर मतदान शांति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए बीस जोनल तथा तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। सभी मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र के बूथों का चक्रमण कर वहां पर लाइट ,शौचालय , पेयजल ,रैंप आदि का निरीक्षण कर रहे हैं। सहायक रिटर्निंग आफीसर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह उपजिलाधिकारी बताया कि बूथों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने सीओ राजेंद्र कुमार के साथ उन विद्यालयों का निरीक्षण किया जहां पैरामिलिट्री फोर्स का ठहराव स्थल निश्चित हुआ है उसका जायजा लिया। पैरामिलिट्री फोर्स सल्लतनत बहादुर इन्टरकालेज , श्रीगणेश इन्टरकालेज बटाऊबीर ,श्रीबजरंग इन्टरकालेज घनश्यामपुर तथा धर्मा देवी इन्टरकालेज ढेमा में ठहराव करेगी। रिटर्निंग आफीसर ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स ठहराव स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल ,शौचालय , प्रकाश आदि मौजूद हैं। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह , महराजगंज सतीश चंद्रपांडेय एवं बक्शा को निर्देशित किया है कि आप सब बूथ वाइज चक्रमण कर मतदाताओं को अवश्य मतदान करने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें