सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर स्थित शक्ति पीठ मां काली जी मंदिर में शनिवार की रात मां भागवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भक्ति गीतों पर रातभर श्रोता झूमते रहे। साथ ही जयकारा लगाते रहे।
कुमार बादल एंड पार्टी प्रयाग राज से आए कलाकारों ने मइया के गीतों को लुभावने अंदाज में प्रस्तुत किया। तीन वर्षीया सांध्वी केसरवानी ने ‘कौन कहते हैं भगवान आते नहीं’ भक्ति गीत सुनाया। गायक कुमार बादल ने संकट मोचन प्रभु हनुमान जी की महिमा का गुणगान अपने रचना में किया। गायिका पूजा छावड़ा ने ‘तेरा जगराता हमने कराया है मां,बता दो कि पूजा में कोई कमी तो नहीं’ सुनाया, जिसे लोगों ने सराहा। रिंकी केसरवानी ने ‘मेरी शेरों वाली का लगा दरबार’ गीत मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। गायक रवि केशरी सहित आए अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता रानी के गीतों को प्रस्तुत किया। रूपा ग्रुप द्वारा महिषासुर वध झांकी प्रस्तुत किया गया। आयोजक दिलीप केशरवानी ने आगुंतकों के प्रति आभार जताया ।इस अवसर पर चेयरमैन शिवगोविंद साहू, बसपा नेता शैलेंद्र साहू, मनोज कुमार जायसवाल, जगदंबा जायसवाल,राजीव केसरी, श्रीकांत, उमाकांत, अशोक आदि मौजूद रहे।